फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   2572 fever victims found in six days, 13 felt dengue sting again waterlogging-dirt

मुरादाबाद : सफाई अभियान कागजों में चल रहे, शहर से लेकर गांव तक में जलभराव और गदंगी की समस्या

Mon, 13 Sep 2021 05:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 13 Sep 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
2572 fever victims found in six days, 13 felt dengue sting again waterlogging-dirt
गांव में फैली गंदगी - फोटो : amar ujala

फिरोजाबाद में बुखार की तपिश बढ़ने पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया। संचारी रोगों से निपटने के लिए सात सितंबर से घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निकाय की टीमें मिलकर फॉगिंग, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन हकीकत ये है कि फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव चुनिंदा इलाकों में करके औपचारिता पूरी कर ली जा रही है।

विज्ञापन

फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ
बुद्धि विहार, आशियाना, दससराय, करुला, गलशहीद, लाकड़ी फाजलपुर के लोगों का कहना है कि यहां फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव नहीं हुआ। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर और दससराय में सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। कई मोहल्लों में गंदगी पसरी मिली। ये हाल तब है जब छह दिनों में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और सर्वे में 2572 बुखार पीड़ित मिल चुके हैं। इसके अलावा डेंगू के 13 और मलेरिया के 15 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


आधे घरों का सर्वे पूरा, कई मोहल्ले में नहीं पहुंची टीम

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले के पचास फीसदी घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। जिले में 646609 घरों का सर्वे करना है। छह दिनों में टीमों ने 320775 घरों का सर्वे पूरा कर लिया है। लेकिन अभी भी शहर के अधिकांश मोहल्लों और गांवों में टीमें नहीं पहुंची है। ऐसे सर्वे अभियान पर सवाल उठने लगा है। बावजूद इसके शहर से लेकर गांव तक में जलभराव और गदंगी की समस्या बनी हुई। संचारी रोगों से निपटने के लिए सफाई अभियान कागजों में चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed