फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 thousand prize crook arrested in police encounter in Moradabad

मुरादाबाद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, टांग में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 May 2022 03:56 PM IST
सार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान  25 हजार के इनामी बदमाश जाकिर उर्फ बहरा के टांग में गोली लगी। जबकी उसकी साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जाकिर उर्फ बहरा पर लूट, डकैती और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested in police encounter in Moradabad
25 हजार इनामी बदमाश जाकिर उर्फ बहरा को टांग में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान टांग में गोली लगने से पच्चीस हजार का इनामी बदमाश जाकिर उर्फ बहरा घायल हो गया। जबकि उसका साथी पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भाग निकला। बदमाशों का पीछा करते समय एक सिपाही सड़क पर गिरने से घायल हो गया। सिपाही और बदमाश को ठाकुरद्वारा के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि 25 मार्च को ठाकुरद्वारा के सुल्तानपुर दोस्त गांव के पास एक सराफ से बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटे थे। इस मामले में सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी जाकिर उर्फ बहरा का नाम सामने आया था। पुलिस बदमाश और उसके साथियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ठाकुरद्वारा थाने के प्रभारी मोहित कुमार अपनी टीम के साथ कमालपुरी रोड पर भवालपुर गांव के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाइक रोकने के लिए इशारा किया। इसी दौरान बदमाश बाइक दौड़ाकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण का दावा है कि पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली बदमाश की दाहिनी टांग में लगी और वह घायल हो गया। इसी बीच दूसरा बदमाश मौके से भाग गया। 

पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम जाकिर उर्फ बहरा बताया है।  आरोपी पर लूट, डकैती और हत्या के मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले ही जाकिर की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बदमाशों का पीछा करते वक्त सड़क पर गिरने से एक सिपाही भी घायल हो गया था। पुलिस ने दोनों को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी देहात ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed