फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 thousand reward announced on SP leader close to Azam Khan

आजम खां के करीब सपा नेता पर 25 हजार का इनाम घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward announced on SP leader close to Azam Khan
पूर्व मंत्री आजम खां के करीबी सपा नेता यूसुफ मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सपा नेता पर आरोप है कि उसने अपर नगर आयुक्त को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और अभद्रता की है। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में जिगर कालोनी और हरथला स्थित उसके आवास में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 26 मार्च 2022 को सिविल लाइंस थाने में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर आजम खां के करीबी सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शासन के आदेश पर शहर में भवन कर वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोप है कि 26 मार्च को जिगर कालोनी निवासी यूसुफ मलिक सहायक नगर आयुक्त के कार्यालय में पहुंचा और बदतमीजी की। इसके बाद उसने अपर नगर आयुक्त के सीयूजी नंबर पर कॉल की और धमकाया कि उन्होंने शिवपुरी में जमाल हसन के मकान पर सील क्यों लगवाई है। आरोप है कि आरोपी ने अधिकारी को धमकाया कि तुम मुझे जानते नहीं हो। मैं पूर्व मंत्री आजम खां का दाहिना हाथ हूं। मैं गैंगस्टर रहा हूं और मर्डर में भी जेल भी जा चुका हूं। अगर जमाल के मकान की सील नहीं हटाई तो मैं तुम्हारे सरकारी आवास पर ताला लगा दूंगा। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। मंगलवार रात एसएसपी बबलू कुमार की ओर से यूसुफ मलिक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

यूसुफ मलिक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अलावा एसओजी भी आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू कुमार, एसएसपी
पुलिस ने दर्ज किए अपर नगर आयुक्त के बयान
मुरादाबाद। सिविल लाइंस पुलिस मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंची। केस के विवेचक ने उनके बयान दर्ज किए। इस दौरान अनिल कुमार सिंह ने उस दिन की पूरी घटना के बारे में विवेचक को बताया। विवेचक ने अपर नगर आयुक्त के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed