{"_id":"606a22dd8ebc3ed37a2052cd","slug":"25-people-including-four-family-members-returned-from-goa-infected-city-news-mbd3852486158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से लौटे परिवार के दो सदस्यों समेत दस लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से लौटे परिवार के दो सदस्यों समेत दस लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गोवा से लौटे परिवार के चार सदस्यों समेत 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस परिवार में दो लोग पहले की संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों में रामननगर से होली मनाकर लौटे परिवार के दो सदस्यों और होली मनाने हैदराबाद से घर आई छात्रा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स के ससुर भी संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12210 हो गई है।
मार्च में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार अप्रैल में भी बरकरार है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें तीन लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में कांठ रोड सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। परिवार के कुछ सदस्य गोवा गए थे। लौटने पर गले में दिक्कत महसूस होने लगी। जांच कराई तो शनिवार को परिवार के दो सदस्य पॉजिटिव आ गए। इस परिवार में छह लोग संक्रमित हो चुके हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। ये परिवार होली पर रामनगर गया था। लौटने पर दो अप्रैल को निजी लैब में सैंपल कराया था। महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स के ससुर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं हैदराबाद में पढ़ने वाली छात्रा पॉजिटिव पाई गई है। वह होली पर घर आई थी। इसके अलावा हर्षनगर, मानसरोवर कालोनी, हरथला आशियाना, हाफिज बन्ने खां की पुलिया, रामगंगा विहार, ठाकुरद्वारा में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संख्या मरीजों की संख्या अब 12210 पहुंच गई है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है।