{"_id":"666a313b18fa159d0c0f0c67","slug":"25-lakh-fraud-from-a-trader-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-418505-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्युत विभाग की जमीन का सौदा कर दवा व्यापारी से 25 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्युत विभाग की जमीन का सौदा कर दवा व्यापारी से 25 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
पाकबड़ा के बुधबाजार निवासी दवा व्यापारी गुल मोहम्मद से तीन लोगों ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने उन्हें एक जमीन का सौदा कर रकम ली थी। व्यापारी ने जमीन के बारे में तहसील से जानकारी ली तो पता चला कि जमीन विद्युत विभाग की है। पाकबड़ा थाने में तीनों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
दवा व्यापारी गुल मोहम्मद ने बताया कि 11 जून 2023 को शाने आलम उर्फ शानू निवासी चौधरपुर थाना डिडौली जनपद अमरोहा और वसीम निवासी नवादा थाना डिडौली जनपद अमरोहा उनके पास आए थे। आरोपियों ने बताया कि पाकबड़ा दिल्ली रोड स्थित विल्सोनिया कॉलेज के पास एक जमीन है। ये जमीन सस्ती मिल जाएगी और बाद में महंगी बेचकर मुनाफा कमाया जा सकता है। गुल मोहम्मद का कहना है कि उन्हें जमीन पसंद आ गई थी। उन्होंने जमीन के कागज दिखाने को कहा तो उन्होंने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि कागज देंगे नहीं मौके पर ही देख लेना। जमीन के ग्राहक बहुत हैं। झांसे में आकर गुल मोहम्मद ने जमीन का सौदा पच्चीस लाख में तय कर दिया था।
इसके बाद आरोपी शाने आलम उर्फ शानू के कहने पर गुल मोहम्मद ने दिनेश कुमार के खाते में डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे। 26 जून को शाने आलम उर्फ शानू के खाते में एक लाख अस्सी हजार और भेजे। शाने आलम उर्फ शानू के खाते में पांच लाख पच्चीस हजार रुपये डाल दिए थे। इसके बाद अलग अलग तारीख में 19 लाख 75 हजार रुपये आसीन और याकूब निवासी पाकबड़ा व इमरान और सद्दाम निवासी चौधारपुर, शाने आलम उर्फ शानू के सगे बहनोई जकी निवासी मोहल्ला कुरेशियान थाना कुंदरकी के सामने दिए थे।
विज्ञापन
25 लाख रुपये की रकम लेने के बाद रजिस्ट्री के लिए कहा तो बहाने टाल मटोल करने लगे। शक होने पर गुल मोहम्मद ने तहसील जाकर लेखपाल से जमीन के बारे में जानकारी की। तब पता चला कि ये जमीन विद्युत विभाग की है। आरोपियों ने विद्युत विभाग की सरकारी जमीन को अपनी बताकर सौदा तय किया था। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शाने आलम उर्फ शानू, वसीम और जकी के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।