फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   25 candidates could not take the exam due to wrong admit card

Moradabad News: गलत प्रवेशपत्र की वजह से परीक्षा नहीं दे पाए 25 अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
25 candidates could not take the exam due to wrong admit card
मुरादाबाद। मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में सोमवार को बीएसएफ भर्ती के लिए ऑनलाइन आधारित परीक्षा थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रवेशपत्र पर अंकित गलत जन्मतिथि की वजह से वे परीक्षा से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नया प्रवेशपत्र लेकर दोबारा समय से पहुंच गए थे लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। अभ्यर्थी दोपहर तक परीक्षा कराने की मांग करते हुए केंद्र पर रुके हुए थे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एमआईटी में सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक पहली पाली की परीक्षा का समय था। अभ्यर्थियों के केंद्र पर पहुंचने का समय सात बजे था और सुबह आठ बजे तक ही प्रवेश दिया जाना था। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने शनिवार को जो प्रवेश पत्र डाउनलोड किए हैं, उसमें तारीख के स्थान पर महीना और महीना के स्थान तारीख दर्ज थी। वह समय से केंद्र पर पहुंच गए थे और उन्हें प्रवेश भी दे दिया गया।
विज्ञापन

जब कर्मचारियों ने प्रवेशपत्र देखा तो दूसरा प्रवेश पत्रडाउनलोड करने के लिए कहा। इस पर करीब 25 अभ्यर्थी बाहर चले गए।अभ्यर्थियों का कहना है कि वह नया प्रवेशपत्र लेकर समय से पहले पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर वह हंगामा करने लगे। इसकी शिकायत फोन कर पुलिस और जिला प्रशासन से की गई। केंद्र पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से भर्ती प्रभारी बीएसएफ के नाम से पत्र लिखवा लिया। दोपहर डेढ़ बजे तक अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed