Railway News: कोहरे में तीन महीने रद्द रहेंगी 24 ट्रेनें, दो दिसंबर से 28 फरवरी तक यात्रियों को होगी परेशानी
कोहरे के चलते दो दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल की 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा 7 ट्रेनों के फेरे घटाए जाएंगे। प्रमुख रद्द ट्रेनों में शहीद, जनसेवा, और डबल डेकर एक्सप्रेस शामिल हैं।
विस्तार
दो दिसंबर से 28 फरवरी तक रेल यात्रियों का सफर मुश्किल भरा रहेगा। चूंकि कोहरे के कारण रेल प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जबकि सात ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। रद्द की गई ट्रेनों में शहीद, जनसेवा, डबल डेकर एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
जिन ट्रेनों के फेर घटाए गए हैं, उनमें काशी विश्वनाथ, काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस का नाम है। इन ट्रेनों के रद्द होने से मंडल में 20 हजार ज्यादा यात्रियों के टिकट रद्द होने की संभावना है। हालांकि रेलवे ने इस बार दो माह पहले सूचना इसीलिए जारी की है, जिससे लोग इन ट्रेनों में बुकिंग न करें।
दो यात्री पहले से बुकिंग कर चुके हैं, उन्हें टिकट का पूरा रिफंड मिलेगा। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से हर दिन 75 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। 24 ट्रेनें रद्द होने से यह संख्या 51 रह जाएगी।
ये ट्रेनें की गईं हैं रद्द
14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस
14616-15 अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस
14524-23 अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस
12357-58 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस
12523-24 न्यूजलपाईगुड़ी-नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी
15035-36 दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस
15127-28 वारणसी-दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
12583-84 आनंदविहार-लखनऊ-आनंदविहार डबल डेकर एक्सप्रेस
15059-60 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस
18103-04 अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
15058-57 आनंदविहार-गोरखपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस
12210-09 काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस
15621-22 कामाख्या- आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के घटाए गए हैं फेरे
(15036-35) काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (25036-35) रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस दो दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। (15909-10) लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी।
(15127- 28) वहीं दिसंबर से फरवरी 2024 के अंत तक देहरादून-बनारस (15119-20) जनता एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन दिन के लिए निरस्त कर दिया है। इसके अलावा (15127-28) नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मार्च 2024 तक सप्ताह में केवल दो दिन चलेगी।