फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   237 schools did not give details of 62 thousand students

Moradabad News: 237 स्कूलों ने नहीं दिया 62 हजार विद्यार्थियों का विवरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:39 PM IST
विज्ञापन
237 schools did not give details of 62 thousand students
मुरादाबाद। जिले में यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) पोर्टल पर 237 स्कूलों के 62 हजार छात्र-छात्राओं का विवरण (प्रोफाइल) दर्ज नहीं हो सका है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विवरण दर्ज कर विद्यार्थी को एक पैन नंबर मिलता है। बिना इसके स्कूल बच्चे की टीसी नहीं काट पाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, मदरसा समेत अन्य बोर्ड के संचालित समस्त विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर विद्यालय को भौतिक संसाधनों के साथ ही शिक्षक और बच्चों की संख्या, नाम, योग्यता से लेकर संपूर्ण विवरण अपलोड किया जाना है। इसे लेकर विभाग की ओर से बार-बार दिशा निर्देश भी जारी किया जा रहा है। गत वर्ष जिले में बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, मदरसा शिक्षा बोर्ड व अन्य बोर्ड के अंतर्गत संचालित 4018 स्कूलों ने 709413 विद्यार्थियों का नामांकन दिखाया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि प्रति वर्ष विद्यार्थियों के नामांकन में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस वर्ष अभी तक 647341 विद्यार्थियों का डाटा ही अपलोड हो सका है। जिले के 237 स्कूलों ने 62072 विद्यार्थियों का विवरण ही दर्ज नहीं किया है। जिले में 141 मदरसे और 96 स्कूलों का विवरण दर्ज नहीं हो सका है। जबकि विवरण दर्ज करने के लिए स्कूलों को दस मार्च तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन


पैन नंबर में होती है पूरी जानकारी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार पोर्टल पर विवरण दर्ज करने के बाद संबंधित विद्यार्थी को एक पैन नंबर दिया जाता है। इसी में विद्यार्थी की पूरी जानकारी होती है। इसी नंबर के आधार पर टीसी दी जाएगी। इसलिए जब तक विद्यार्थी का विवरण पोर्टल पर नहीं होगा तो उसे नंबर नहीं मिलेगा और बिना नंबर के टीसी नहीं काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिन विद्यालयों ने छात्रों की जानकारी पोर्टल पर नहीं दी है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मदरसों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से भी अनुरोध किया गया है। - अजीत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article