{"_id":"6078a99d8ebc3ef10a3334e0","slug":"23-686-nomination-papers-filed-for-10065-posts-in-the-district-city-news-mbd3864655137","type":"story","status":"publish","title_hn":"10065 पदों के लिए जिले में 23,686 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10065 पदों के लिए जिले में 23,686 नामांकन पत्र दाखिल
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का काम पूरा हो गया। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीसीडी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के 10065 पदों के लिए दो दिनों में कुल 22,893 नामांकन फार्म भरे गए । जिला पंचायत के 39 पदों पर कुल 703 नामांकन पत्र भरे गए हैं। इस तरह कुल 23686 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
जिले के सभी आठ ब्लॉक कार्यालयों में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार और बृहस्पतिवार दो दिन नामांकन चला। मंगलवार की तुलना में बृहस्पतिवार को नामांकन करने वालों की भीड़ काफी कम रही। पांच बजे तक प्रवेश कर चुके प्रत्याशियों का नामांकन कराया गया। इसलिए अधिकांश ब्लॉक कार्यालयों पर रात सात से आठ बजे तक भी कार्य चला। उपजिलानिर्वाचन अधिकारी प्रीति जायसवाल ने देर रात तक बताया कि जिले में ग्राम प्रधान पदों पर 7514, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 10319 प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा काए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 5150 पदों पर नामांकन हुआ है।
कुल नामांकन
क्षेत्र पंचायत सदस्य 5150
ग्राम प्रधान 7514
ग्राम पंचायत सदस्य 10319
--------------------------------------
कुल प्रपत्र जमा 22,983
ब्लॉक क्षेपस ग्राम प्रधान ग्रापस
कुंदरकी 677 1268 1476
बिलारी 590 1083 1619
डिलारी 847 989 1441
ठाकुरद्वारा 655 886 897
मुरादाबाद 472 652 1057
मूंढ़ापांडे 679 873 1544
भ.टांडा 640 790 1235
छजलैट 590 973 1050
ग्राम पंचायत सदस्यके हजारों पदों पर निविर्रोध निर्वाचन तय,
ग्राम पंचायत सदस्य पद के जिले में कुल 8411 पद हैं लेकिन इनके सापेक्ष 10319 नामांकन फार्म भरे गए हैं। ऐसे में साफ है कि जिले के हजारों सदस्य पदों पर निर्विरोध निवार्चन तय है। सैकडों वार्ड रिक्त भी रहे होंगे। अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक नामांकन कार्य चला। इसलिए रिक्त पदों की सूची बाद में तैयार की जाएगी।