फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   226 days later, five corona infected died in the district, 160 positive

226 दिन बाद जिले में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 160 पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
226 days later, five corona infected died in the district, 160 positive
मुरादाबाद। जिले में 226 दिन बाद तीन महिला समेत पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। ये पांचों मौतें शनिवार शाम से रविवार शाम के बीच चौबीस घंटे में भी हुई हैं। चार संक्रमितों ने टीएमयू और एक ने कॉसमॉस हॉस्टिल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। मरने वालों में शहर के भजन गायक भी शामिल हैं। वहीं रविवार आई रिपोर्ट में 160 लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

शहर के कटघर क्षेत्र के रहने वाले 51 वर्षीय भजन गायक कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार शाम सात बजे उनकी मौत हो गई। लाइनपार की रहने वाली 42 वर्षीय महिला को सात अप्रैल को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रविवार तड़के तीन बजे उनकी मौत हो गई। पाकबड़ा थानाक्षेत्र की 65 वर्षीय महिला को सांस लेने में दिक्कत होेने पर नौ अप्रैल को कॉसमॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को टीएमयू में भर्ती कराई गई आदर्श कालोनी की 50 वर्षीय महिला ने दोपहर में दम तोड़ दिया। टीएमयू में ही भर्ती कुंदरकी क्षेत्र के 48 वर्षीय ठेकेदार की शाम को मौत हो गई। इससे पहले एक दिन में पांच मौत 28 अगस्त 2020 में हुई थी। 226 दिन बाद चौबीस घंटे पांच मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं लगातार चौथे दिन कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ के पार रहा। रविवार को जिले में 160 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों में जिला अस्पताल के डाक्टर, उनकी पत्नी और रिश्तेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed