फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   22 september coldest day

मौसम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

पिछले 13 वर्षों में बृहस्पतिवार को 22 सितंबर सबसे ठंडा दिन रहा।मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है।इससे वातावरण में उमस और गर्मी नहीं रहने की संभावना है।

विज्ञापन
22 september coldest day

विस्तार

मुरादाबाद। पिछले 13 वर्षों में बृहस्पतिवार को 22 सितंबर सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। बृहस्पतिवार को बारिश 2.8 मिलीमीटर हुई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी दो दिन मौसम ऐसे ही सुहाना रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मानसून का आखिरी चरण चल रहा है। शुक्रवार को मुरादाबाद व इसके आस पास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शनिवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे वातावरण में उमस और गर्मी नहीं रहने की संभावना है। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को दिन में बूंदाबांदी हुई और दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह वातावरण में नमी 89 फीसदी थी, जो बादलों की वजह से शाम को बढ़कर 91 फीसदी हो गई। दिनभर में बारिश 2.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed