फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21st may temptrature equale 24 februry 2021

24 फरवरी के बराबर रहा शुक्रवार को तापमान, मौसम साफ रहने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
21st may temptrature equale 24 februry 2021
मुरादाबाद। झमाझम बारिश की वजह से मई माह का तापमान फरवरी के बराबर हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 24 फरवरी के बराबर था। शुक्रवार सुबह हुई बारिश तीन मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 27 मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, ताऊते तूफान और असम में बन रहे चक्रवात का असर समाप्त हो गया है। इसके कारण 27 मई तक मौसम साफ होने की वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वातावरण में नमी बहुत है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बन गया है। पूर्वानुमान के अनुसार यह चक्रवात भी ताऊते चक्रवात की तरह होने की आशंका है। इस चक्रवात को यास नाम दिया गया है। चक्रवात बनने की वजह से मई माह के सप्ताह अंतिम सप्ताह में बारिश होने के भी आसार है। हालांकि मंगलवार को जारी होने वाले पूर्वानुमान में इस चक्रवात की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय का सामान्य तापमान 40 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन बारिश की वजह से वर्तमान में तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह करीब दस बजे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद हवा चलने से मौसम साफ हो गया दोपहर करीब डेढ़ बजे धूप खिलने लगी। शाम तक ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आद्रता 98 फीसदी थी। शाम को वातावरण में नमी 89 फीस थी। वहीं हवा भी 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। शुक्रवार को बारिश तीन मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन

ग्रीन जोन में रहा शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक
मुरादाबाद। हमेशा चिंता का कारण रहने वाला शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्र के अनुसार बारिश की वजह से वातावरण में गैस और भारी कणों की मात्रा कम हो गई है, जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम पांच बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed