{"_id":"5c1c026cbdec2256a871467e","slug":"21545339500-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग महिला से ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग महिला से ट्रेन से कटकर दी जान
Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद- सहारनपुर रेल लाइन पर एक महिला ने बीमारी से तंग आकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। बुधवार देर रात उसका शव ट्रैक अगवानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने शव देखकर मृतका की पहचान की। महिला लंबे समय से बीमार थी।
छजलैट के चंगेरी निवासी नेतराम सिंह की पत्नी राजबाला उर्फ राजो (62) गठिया बीमारी से ग्रस्त थी। महिला के तीन बेटे और एक बेटी है। कुछ दिन पहले महिला अपनी बेटी के घर भटावली गई थी। महिला का इलाज चल रहा था। डाक्टर ने गुरुवार को आपरेशन को कहा था। बुधवार को महिला ने फोन कर अपने बेटे और पिता से रुपये भी मंगवाए थे। बुधवार को महिला अचानक लापता हो गई थी। दामाद विपिन महिला की तलाश में जुट गया। लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात अगवानपुर के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सुबह परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव देकर मृतका की पहचान राजबाला के रूप में की। परिजनों ने बताया कि राजबाला बीमार को लेकर परेशान थी। उसी तंग आकर उसने आत्महत्या की है।