{"_id":"5b4fa19c4f1c1b4d748b5a7b","slug":"21531945372-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने डीएम के सामने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने डीएम के सामने जताई नाराजगी
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान दिवस में डीएम से गन्ना भुगतान कराने की मांग की। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों की माली हालत बिगड़ने लगी है। इसकेसाथ ही किसानों को नकली कीटनाशकों की सप्लाई की जा रही है।
प्रशासन के किसान दिवस में भाकियू कार्यकर्ताओं की नाराजगी किसानों के उत्पीड़न को लेकर रही। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नीटू चौहान ने डीएम से कहा कि किसानों की पूरे साल की आमदनी गन्ने की फसल होती है। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों को घरोंकी जरूरतोंको पूरा करने में भी परेशानी आ रही है। बीमारों को यथोचित उपचार नहीं मिल रहा है और बच्चों की फीस नहीं जा रही है। लगातार मांग के आवजूद मिल प्रबंधन लापरवाह बना है। इसकेसाथ ही मुडापांडे क्षेत्र में नकली कीटनाशकों की बिक्री होने से फसलों को नुकसान हो रहा है।
किसान महेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, देवीदास सिंह, हरफूल सिंह, देशपाल सिंह, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मुकेश कुमार की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने किसानों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।