{"_id":"5b4664624f1c1bbc248b603c","slug":"21531339874-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 वर्ग मीटर भूमि मंदिर के लिए छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 वर्ग मीटर भूमि मंदिर के लिए छोड़ी
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में हनुमान जी मंदिर के सामने बनाए जा रहे नाला का पाटने और मंदिर का जीणोद्धार की मांग को लेकर बजरंग दल का शुरू हुआ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा था लेकिन एसडीएम-सीओ से चली वार्ता के बाद सहमति बनने पर धरना समाप्त हो गया।
गौरतलब है कि मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर के सामने मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 से सटे 225 वर्ग मीटर बंजर भूमि है जिसमें हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित है। राजस्व विभाग की ओर से हनुमान जी के मूर्ति के समाने से ही नाले की खुदाई शुरू करा दी जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। बजरंग दल खोदा गया नाला पाटने और मंदिर के जीेणोद्धार की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया तो प्रशासन हरकत में आ गया। बुधवार को तीसरे दिन भी बजरंग दल का धरना प्रदर्शन सुबह से जारी रहा है और अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ता ने प्रदर्शन करते रहे।
दोपहर में एसडीएम रामप्रकाश, तहसीलदार राजेश कुमार और सीओ रणधीर सिंह ने ग्राम नूरपुर में पहुंचे और गांगन तिराहे के निकट राजवीर सिंह के आवास पर बजरंग दल के जिला संयोजक जॉनी भैया, शरद चौहान, योगेन्द्र राणा, वरूण शर्मा, गौरव भटनागर, रविन्द्र सिंह आदि से वार्ता की। वार्ता के सहमति बनी कि कुल 225 वर्ग मीटर भूमि में से 125 वर्ग मीटर भूमि हनुमान मंदिर के जीणोद्धार के लिए और 100 वर्ग मीटर भूमि मैनाठेर कोतवाली की हाईवे पुलिस चौकी के लिए आरक्षित किए जाने पर सहमति बनी जिसमें राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कर निशान लगाए। इसके बाद बजरंग दल ने तीन दिन से चला आ रहा धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।