फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   21 samples with two deposits

निजामुउद्दीन से लौटे दो जमाती समेत 21 लोगों के कोरोना सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
21 samples with two deposits
मुरादाबाद। निजामुद्दीन मरकज के लौटे जमाती अभी भी पुलिस से आंख मिचौली खेल रहे हैं। जमाती खुद के अलावा दूसरों के लिए खतरा बने हैं। हॉटस्पॉट इलाके में स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ आडिट के दूसरे दिन दो जमातियों को लाया गया है। टीम ने गलशहीद, मुगलपुरा, तबेला डहरिया और करूला क्षेत्रों में करीब एक हजार घरों में जाकर लोगों में कोरोना लक्षणों की जांच की। थर्मल स्क्रीनिंग में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि पुलिस की मदद से कटघर थाने की मकबरा चौकी के पास से दो जमातियों को दबोचा है। दोनों जमाती मरकज निजामुद्दीन से करीब 20 दिन पहले ही लौटे हैं। जमातियों को एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। नागफनी थाना क्षेत्र से जमातियों के संपर्क में रहे तीन महिलाओं और चार पुरुषों को क्वारंटीन किया गया है। महिलाओं को जिला अस्पताल और पुरषों को एमआईटी में क्वारंटीन कर दिया। दो व्यक्तियों को होम क्चारंटीन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को 21 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें जिला चिकित्सालय से पांच, टीएमयू से चार और एमआईटी में क्वारंटीन 12 जमातियों एवं उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। जिले में अब तक 147 लोगों की कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 77 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। 69 की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। हेल्थ आडिट टीमों में अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर प्रमोद कुमार, डा. एससी मिश्रा और बलवीर सिंह, डा. एससी अग्रवाल, संजीव ठाकुर और अतरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed