फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सुबह अस्पताल तो शाम को धर्मगुरुओं की शरण में

सुबह अस्पताल तो शाम को धर्मगुरुओं की शरण में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
सुबह अस्पताल तो शाम को धर्मगुरुओं की शरण में
मुरादाबाद। रविवार को चुनाव प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशियों का सोमवार का दिन डोर टू डोर जनसंपर्क में बीता। प्रत्याशियों में से किसी ने मंदिर में मत्था टेका तो किसी ने जियारत में मन्नत मांगी। प्रत्याशियों ने अपनी टीम के साथ रणनीति बनाई और धर्म गुरुओं का भी आर्शीवाद लिया
विज्ञापन



गठबंधन प्रत्याशी डा. एसटी हसन सुबह पूर्व विधायक शमीम उल हक का हालचाल जानने साईं अस्पताल पहुंचे। इसके बाद शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। शहर इमाम हजरत हकीम सैयद मासूम अली आजाद से मिलकर जीत के लिए दुआ मांगी। इस्लाम नगर स्थित मदरसा सादुल्ला फाजिल में भी डा. हसन ने अपने हक में दुआ मांगी। धीमरा करुला समेत कई इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
विज्ञापन



कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने संगठन पदाधिकारियों के साथ मतदान को लेकर रणनीति बनाई। ठाकुरद्वारा, बढापुर, देहात और शहर विधानसभा से पहुंचे बूथ प्रभारियों को मतदान को लेकर चर्चा की। शहर क्षेत्र में कई इलाकों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। मुलगपुरा में इमरान ने चाय की चुसकी के साथ स्थानीय लोगों से रुझान जाना। दोपहर में जनसंपर्क पर ही खाना खाया। देर शाम इमरान खुद का चेकअप करवाने डाक्टर के पास पहुंचे। इसके बाद कई मुस्लिम धर्म गुरुओं से आर्शीवाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा प्रत्याशी व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने कांठ कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की। इसके बाद वह बढ़ापुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने से पहले बह बुलाकी जाटव घर पहुंचे। रविवार रात बुलाकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सांसद ने दिन की शुरुआत शिव मंदिर में पूजा- अर्चना के साथ की और शाम को भी मंदिर में मत्था टेका। सांसद ने डोर टू डोर लोगों से संपर्क भी साधा और घर आए लोगों से मुलाकात कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed