फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बीएलओ को दो साल बाद मिलेगा चुनावी नाश्ता

बीएलओ को दो साल बाद मिलेगा चुनावी नाश्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
बीएलओ को दो साल बाद मिलेगा चुनावी नाश्ता
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव-2017 में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के लिए जारी नाश्ते की रकम दो साल तक नगर निगम के खातों में सड़ने के बाद लोकसभा चुनाव-2019 में उनके खातों में ट्रांसफर होने का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के मुताबिक दो से तीन दिनों के अंदर करीब 566 बीएलओ के खातों में नाश्ता की मद में जारी रकम पहुंच जाएगी। उन्होंने छानबीन के बाद रकम के खातों में ही सुरक्षित होने की बात नगर आयुक्त संजय चौहान को बताई। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि नाश्ते की रकम निर्वाचन आयोग से आने के बाद बीएलओ के खाते में ट्रांसफर क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

यह मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। दरअसल निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2017 में बीएलओ के खाने और नाश्ते के लिए रकम जारी की थी। नाश्ते की मद में जारी 84,900 रुपये बीएलओ के खातों में नहीं पहुंचे थे। नवागत नगर आयुक्त संजय चौहान ने बीएलओ रह चुके कर्मचारियों से बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया था। इसमें पिछली विधानसभा चुनाव में नाश्ता के लिए जारी फंड नहीं मिलने की बात उठी थी। मामले की जांच मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को दी गई। अब नगर निगम बीएलओ के खातों में पिछले चुनाव की नाश्ते की राशि को ट्रांसफर करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed