फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रशिक्षण के बाद तैनात किए गए 184 सेक्टर मजिस्ट्रेट

प्रशिक्षण के बाद तैनात किए गए 184 सेक्टर मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण के बाद तैनात किए गए 184 सेक्टर मजिस्ट्रेट
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया। प्रशिक्षण के बाद इन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया गया है। चुनाव के लिए जिले को 28 जोन में बांटा गया है। इसके लिए डीएम ने जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इन सभी को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मुरादाबाद और संभल लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर कुल 2398 मतदान स्थल हैं। इन सभी पर ईवीएम और वीवी पैट से वोटिंग होनी है। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को कुल 184 सेक्टर व 28 जोन में बांटा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हो गया है। इन सभी को अपने - अपने क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। यह अभी से चुनाव कार्य में लग जाएंगे। मतदान केंद्रों का भ्रमण कर यह वहां की सुविधाएं भी चेक करेंगे। चुनाव में शराब और पैसे का इस्तेमाल रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तीन - तीन फ्लाइंग टीम और तीन - तीन स्टेटिक टीम तैनात की गई हैं। स्टेटिक टीम जिले में अलग - अलग स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग करेंगी। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में दो - दो वीडियो सर्विलांस टीम भी तैनात की गई हैं। नेताओं की जनसभा और रैलियों की मानीटरिंग के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक - एक वीडियो व्यूअर टीम भी तैनात की गई है। जो जनसभाओं के वीडियो देखकर यह तय करेगी कि जनसभा में कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। आचार संहिता के उल्लंघन के मामले सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed