फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला दिवस पर शहरभर में मातृशक्ति को किया नमन

महिला दिवस पर शहरभर में मातृशक्ति को किया नमन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
महिला दिवस पर शहरभर में मातृशक्ति को किया नमन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोमल है कमजोन नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है, गीत की इन लाइनों के माध्यम से शुक्रवार को विश्व महिला दिवस पर शहर में तमाम संगठनों और संस्थाओं ने महिला शक्ति को नमन किया गया।
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के विभिन्न कालेजों में महिला सशक्तीकरण पर व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए। लैंगिक समानता, महिला शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, नवाचार सोच की थीम रही। महिलाओं और छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। फैकल्टी ऑफ एजूकेशन में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रश्मि मेहरोत्रा, कल्पना जैन चूड़ामणि, कविता व्यास, डॉ. सीमा अवस्थी, शालिनी भारद्वाज, डॉ. आशा रानी अरोरा आदि रहीं।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय में कार्यकारिणी की सदस्य मंजू कोठीवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य वक्ता मारुति सुजुकी एरीना आटोमोबाइल्स प्रालि. की इरम सरवत ने महिलाओं से उनकी ख्वाहिशें जानीं। इस दौरान प्रोफेसर मंजुला जैन, डॉ. सलमा खान, शुभम सैनी, अमित गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमआईटी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से शी नाम का कार्यक्रम किया गया। कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया गया। यहां रुचि वार्ष्णेय, सुचिता सक्सेना, नेहा गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, प्रियंका गोयल आदि रहीं। टिमिट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से महिला सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए गए। डॉ. रक्षंदा मुबीन ने सृष्टि की सबसे सुंदर संरचना के ममतामयी रूप का वर्णन किया। योग प्रशिक्षक रितु नारंग ने दैनिक जीवन के उदाहरणों के साथ पुरुष व स्त्री के संबंधों के भावनात्मक पहलुओं को चित्रित किया। मुख्य अतिथि डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी की अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने प्रशासनिक सेवा में महिलाओं के साथ हुए व्यवहारों का उल्लेख किया। इस दौरान सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सैफ अहमद, निदेशक प्रोफेसर विपिन जैन, डॉ. निधि त्यागी, राघव आदि रहे।
रामचंद्र कन्या इंटर कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई द्वारा छात्राओं को आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के गुर सिखाए गए। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मीनू मेहरोत्रा, मुख्य अतिथि आपदा प्रबंधन मुरादाबाद मंडल के प्रशिक्षक डॉ. कोमल जुगलान रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव ढल, प्रधानाचार्य डॉ. मधुबाला त्यागी, शिवा शर्मा, सचिन सिंह आदि रहे।
संयुक्त महिला संगठन की ओर से हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संस्थापिका रीता सिंह, अध्यक्ष डॉ. जी कुमार, विशेष अतिथि मेयर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर यशवंत राव, सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री रहे। आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज की मां के साथ पुलिस विभाग, खिलाड़ी, कवयित्री, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। सरिता लाल ने शहीदों पर आधारित नाट्य मंचन किया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल, वीना अरोरा, अल्पना रितेश गुप्ता, डॉ. बबीता गुप्ता, रेखा रोहिला आदि रहीं।
स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई की ओर से आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कालेज में मुख्य वक्ता प्राचार्य एमएच कालेज डॉ. मीना कौल, एसोसिएट प्रोफेसर हिंदू कालेज डॉ. प्रियंशा सिंह ने सशक्त महिला, सशक्त भारत पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान धवल दीक्षित, कविता व्यस्त, सुषमा सरन, डॉ. नीतू सिंह, चित्रा यादव आदि रहीं।

महिला कल्याण समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में सरस्वती वंदना डॉ. प्रेमवती उपाध्याय ने प्रस्तुत की। इस दौरान प्रेमलता सक्सेना, मनोरमा गुप्ता, रश्मि, पूनम गुप्ता, निम्मी शर्मा आदि रहीं। नेशनल सोशल ऑर्गेनाइजेशन, जतिन क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी, विहान बालिका आवासीय विद्यालय, शान इंटर कालेज, अवंतिका साईं पब्लिक स्कूल, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन, आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उप्र, आदि की ओर से विश्व महिला दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed