फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांग्रेस आपके द्वार से वोटरों से पैठ बनाएगी कांग्रेस

कांग्रेस आपके द्वार से वोटरों से पैठ बनाएगी कांग्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस आपके द्वार से वोटरों से पैठ बनाएगी कांग्रेस
मुरादाबाद। कांग्रेस ने मुरादाबाद लोकसभा सीट फतह करने का खाका तैयार कर लिया है। चुनाव तैयारियों की संगठनात्मक समीक्षा के बाद कांग्रेस अब ‘कांग्रेस आपके द्वार’ अभियान चलाएगी। अभियान इसी महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू होगा। इसमें कांग्रेसी नेता लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा के गांव और वार्ड में जाएंगे। आम वोटरों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों और कांग्रेस विचाराधारा के लोगों से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव बेहद रोचक होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश से राजनीति में कदम रखने और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिली है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। कांग्रेस से प्रत्याशी चयन में किसी तरह की चूक नहीं हुई तो मुरादाबाद में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने करीबी आजम शेख को मुरादाबाद का चुनावी दायित्व सौंपा है। आजम शेख ने महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर चुनाव एवं संगठन को मजबूती से बूथ स्तर पर खड़ा करने के लिए सुझाव सुने हैं। प्रत्याशी चयन को लेकर भी वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों का मन टटोला है।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने बताया कि दूसरे चरण के लिए ‘कांग्रेस आपके द्वार’ जनसंपर्क का प्लान तैयार हो गया है। इस महीने के आखिरी सप्ताह में कांग्रेस घर घर दस्तक देगी और लोगों को कांग्रेस की नीतियां बताएगी। आजम शेख ने बताया कि अभियान में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े लोगों से संपर्क किया जाएगा। खासकर, ऐसे लोग जो संगठन के प्रति आस्था रखते हैं, लेकिन संगठन उन तक नहीं पहुंच पाया है। अभियान की विधानसभावार पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। रोजाना इसकी समीक्षा की जाएगी और रिपोर्ट प्रभारी को सौंपी जाएगी। जनसंपर्क में आम मतदाताओं का मन भी टटोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed