{"_id":"5c671e41bdec2259c006a4fb","slug":"201550261825-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया अंडर 19 में शिवम शर्मा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया अंडर 19 में शिवम शर्मा का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कूच बिहार ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम शर्मा का चयन इंडिया अंडर 19 बी टीम में हुआ है। ट्राफी खेलकर लौटे शिवम का जोरदार स्वागत किया गया। उनके घर ब्लाक कालोनी में उन्हें बधाइयां देने वालों की भीड़ जुट गई।
जिगर कालोनी ब्लाक कालोनी निवासी विशेष कुमार शर्मा वित्त विभाग में कार्यरत हैं। उनके बेटे शिवम शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। पिता ने बेटे को कभी खेलने से नहीं रोका, मां आशा और बहन महिमा ने भी पूरा सपोर्ट किया। इसी का नतीजा है कि इकलौता बेटा एक के बाद एक पायदान आगे बढ़ता चला गया। लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवम का चयन यूपी अंडर 19 टीम में हुआ था। उन्होंने कूच बिहार ट्राफी में यूपी से खेलते हुए नौ मैचों में चालीस विकेट चटकाए हैं। इससे पहले शिवम ने वीनू मांकड ट्राफी में आठ मैचों में पंद्रह विकेट लिए थे। शिवम के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें इंडिया अंडर 19 बी में शामिल किया गया है। पांच से ग्यारह मार्च के बीच चार देशों के बीच होने वाली सीरीज में बीसीसीआई ने शिवम शर्मा का चयन कर इंडिया अंडर 19 बी टीम में जगह दी है। शिवम के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि शिवम बेहतर गेंदबाजी के साथ ही शानदार बल्लेबाजी भी करता है। पांच मार्च से केरल में होने वाली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 और इंडिया अंडर 19 ए और इंडिया अंडर 19 बी खेलेगा।