फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

Sun, 30 Dec 2018 02:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File
आईएफटीएम विश्वविद्यालय में चल रही चार दिवसीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। एकल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मैचों में शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल में हुए मैचों में कपिल चौधरी और रुद्राणी जायसवाल ने अनमोल और सिमरन चौधरी को 21-13, 21-19 से शिकस्त दी। अक्षित और राधिका रस्तोगी ने आकाश कुमार और आरुषी सिंह को 21-14, 21-15 से, विकास आनंद और सुभद्रा चाहर ने अनुज कपूर और राधा ठाकुर को 21-15, 21-18 से, तनीषा सिंह ने स्नेहा सिंह को 21-15, 21-12, शांतनु शर्मा ने महेंद्र कुमार को 21-7, 13-21, 21-16 से, सुधांशु तेवतिया और दिव्या यादव ने जोन राइट और कीर्ति को 21-10, 9-21, 21-15 से हराया। राधा ठाकुर ने नैना कौशिक को 21-14, 21-10 से, राधिका रस्तोगी ने रुद्राणी जायसवाल को 21-18, 22-20 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


आरुषी सिंह ने मानसी सिंह को 21-7, 21-8 से, सुमित तोमर ने तपश शुक्ला 21-15, 21-13 से, अभ्यांश सिंह ने राहुल शाह को 17-21, 21-13, 21-17 से, हाशिम अजीज ने सिद्धार्थ मेहरा को 19-21, 21-15, 21-10, प्रज्ञा सिंह और राधा ठाकुर ने अशीना और नैना कौशिक को 21-11, 21-13 से, रिचा यादव और साइमा अख्तर ने सुनीता मौर्या और वैशाली रानी को, बवीता सिसौदिया और दीपाली धनगर ने राधिका रस्तोगी और सिमरन चौधरी को 21-10, 21-9 से, अनीशा और निधि ने आरुषी सिंह और रुक्मिणी जायसवाल को 21-8, 21-15 से, चंद्र भूषण त्रिपाठी और संजीव मल्ल ने कपिल चौधरी और शुभम यादव ने 21-17, 26-24 से, हाशिम अजीज और विवेक ने राहुल शाह और सोहित हुड्डा ने 19-21, 21-19, 21-19 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश वर्मा और प्रभात चौधरी ने आकाश तोमर और हर्ष सिंह को 21-14, 21-18 से, कुंवर इशान सिंह और महेंद्र कुमार ने दीपक मिश्रा और दीपक शर्मा को 21-13, 21-17 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में कपिल चौधरी और रुद्राणी जायसवाल ने अनुज कपूर और राधा ठाकुर को 14-21, 21-9, 21-17 से हराया। आकाश कुमार और आरुषी सिंह ने सुधांशु तेवतिया और दिव्या यादव को 21-17, 21-14 से, शांतनु शर्मा ने तपश शुक्ला को 21-15, 21-12 से, अभ्यांश सिंह ने सिद्धार्थ मिश्रा को 21-17, 21-13, तनीशा सिंह ने राधा ठाकुर को 21-6, 21-10 से, मानसी सिंह ने राधिका रस्तोगी को 21-6, 21-4 से, कुश वर्मा और प्रभात चौधरी ने राहुल शाह और सोहित हुड्डा को 21-23, 21-17, 21-10 से, कपिल कुंवर ईशान सिंह और महेंद्र कुमार ने कपिल चौधरी और शुभम यादव को 21-15, 21-17 से, राधिका रस्तोगी और सिमरन चौधरी ने आरुषी सिंह और रुक्मिणी जायसवाल को 21-16, 21-17 से, प्रज्ञा सिंह और राधा ठाकुर ने रिचा यादव, साइमा अख्तर और सुनीता मौर्या और वैशाली राय को हराया। इस दौरान सचिव सतीश शर्मा, मनीष भट्ट, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed