फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दस्तकारों को भी मिले एमएचएससी का लाभ

दस्तकारों को भी मिले एमएचएससी का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
दस्तकारों को भी मिले एमएचएससी का लाभ
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भारत सरकार में वस्त्र मंत्रालय के विशेष सचिव / विकास आयुक्त हस्तशिल्प शान्त मनु ने शनिवार को मुरादाबाद का दौरा किया। मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर (एमएचएससी) का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए के सिर्फ निर्यातकों को ही नहीं बल्कि दस्तकारों को भी एमएचएससी का फायदा मिलना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि मेगा क्लस्टर खुलने की वजह से आधुनिक तकनीकि का फायदा निर्यातकों को मिल रहा है। आईडीपीएच के तहत यहां स्पेशल प्रोजेक्ट लाए गए हैं।
विकास आयुक्त ने मंडलायुक्त अनिल राजकुमार और वस्त्र मंत्रालय के निदेशक अरुण कुमार यादव के साथ पीतल नगरी स्थित मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर का निरीक्षण किया। तीनों अधिकारियों ने यहां कॉमन फैसिलिटी सेंटर देखा। यहां इलेक्ट्रोप्लेटिंग व पालिशिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के एक लाख दस्तकारों के लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने मिलकर 1989 में मुरादाबाद में एमएचएससी की स्थापना की थी। इससे उत्पादों की क्वालिटी में सुधार हुआ है। इसके बाद 2013 में मेगा क्लस्टर आने से निर्यातकों को आधुनिक तकनीकि का लाभ मिल रहा है। विदेश को निर्यात होने वाले उत्पादों में प्रतिबंधित धातुओं को इन अत्याधुनिक मशीनों से चिन्हित किया जा सकता है। मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने एमएचएससी अधिकारियों को निर्देश दिया कि धातु हस्तकला से जुड़े दस्तकारों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर पीतल नगरी और भी अधिक खरी उतरे।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में विकास आयुक्त ने कहा कि 10 से 20 जनवरी के बीच में मुरादाबाद में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुद्रा लोन, आर्टिजन्स के पहचान पत्र बनाने का काम और योजनाओं की जानकारी एक साथ दी जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि आर्टिजन्स पहचान पत्र जरूर बनवाएं, क्योंकि इसके बगैर उन्हें सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed