{"_id":"5b4912944f1c1b37748b476a","slug":"201531515540-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम देगा तीन रुपये में थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम देगा तीन रुपये में थैला
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
नगर निगम ने लोगों से पालीथीन का प्रयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैले लेकर बाजार आने की अपील की है। इसके साथ ही निगम ने 50 हजार कपड़े के थैले बनवाने का काम शुरू कर दिया है। इनका वितरण लोगों को मात्र रुपये थैले की कीमत पर किया जाएगा।
नगर निगम ने पालीथीन के सफाए के लिए महानगर के प्रत्येक वार्ड में जागरूकता समितियों का गठन कर लिया है। इनके द्वारा लोगों को जागरूक कर पालीथीन का प्रयोग छोड़ने की अपील की जाएगी। लोगों को पालीथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के साथ ही कपड़े का थैला प्रयोग करने की सलाह दी जाएगी। निगम के कर्मचारी जरूरत पड़ने पर लोगों को कपड़े का सस्ता थैला भी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए नगर निगम ने कपड़े के 50 हजार थैले बनवाने का काम शुरू करा दिया है। इन थैलों पर नगर निगम मुरादाबाद लिखा होगा। शुक्रवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी जयपाल सिंह यादव और वार्डों में महिलाओं के सामाजिक संगठन खड़ा करने वाली भाजपा नेता प्रिया अग्रवाल ने थैला बनाने वाले केंद्र का निरीक्षण किया।