{"_id":"59385f8c4f1c1bcc458b457b","slug":"201496866700-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने घेरा बिजली घर, कर्मचारियों को बाहर कर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने घेरा बिजली घर, कर्मचारियों को बाहर कर जड़ा ताला
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने घेरा बिजली घर, कर्मचारियों को बाहर कर जड़ा ताला
क्रासर
- तीन घंटे तक किसानों के कब्जे में रहा दलपतपुर का बिजली घर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बिजली कटौती और जर्जर लाइन से परेशान किसानों का सब्र जवाब दे गया। किसानों ने बुधवार को दलपतपुर बिजली घर घेर लिया और जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो किसान भड़क गए और कर्मचारियों को दफ्तर से बाहर कर ताला जड़ दिया। इसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। बिजली अफसरों द्वारा एक सप्ताह में जर्जर लाइन ठीक करने और बिजली कटौती में सुधार किए जाने के आश्वासन के बाद किसान शांत हो गए।
भारतीय किसान यूनियन(भानू) के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में किसान बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे दलपतपुर बिजली घर पहुंच गए। किसानों ने कहा कि सूबे की सरकार गांवों को साढ़े 18 घंटे बिजली देने के दावे कर रही है। लेकिन गांवों को 10 घंटे भी बिजली नहीं दी जा रही है। बार बार कटौती होती है। इसके अलावा मूंढापंाडे क्षेत्र में जर्जर लाइन हैं। जिससे आये दिन हादसे होते रहे हैं। किसानों ने दफ्तर में घुसने की कोशिश की तो लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। जिस पर किसान भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों को गेट से बाहर कर दिया। इसके बाद बिजली घर पर ताला जड़ दिया। करीब तीन घंटे तक किसान बिजली घर पर धरना देते रहे। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। बिजली अफसरों ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में जर्जर लाइन बदल दी जाएगी। जबकि कटौती में भी सुधार किया जाएगा। इसके बाद ही किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र सिंह, नन्हू सिंह, आलोक कुमार, भानू यादव, प्रमोद कुमार, चिराग अली, मो. रिजवान समेत कई दर्जन किसान मौजूद रहे।