{"_id":"68ed6b08be8a6fb4a80bbb7e","slug":"200-people-applied-for-temporary-license-for-firecracker-shops-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-751124-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पटाखे की दुकानों का अस्थायी लाइसेंस लेने को 200 लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पटाखे की दुकानों का अस्थायी लाइसेंस लेने को 200 लोगों ने किया आवेदन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पटाखे की दुकानों का अस्थायी लाइसेंस लेने के लिए सोमवार को 200 लोगों ने आवेदन किया। इन आवेदनों का सत्यापन होने के बाद लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में सोमवार की सुबह पटाखे की दुकान लेने के लिए आवेदकों की भीड़ लग गई। शाम तक 200 लोगों ने आवेदन जमा किया। कर्मचारियों ने बताया कि पुलिस सत्यापन के बाद ही अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शहर के छह स्थानों पर पटाखे का बाजार लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया है। इस मामले में बाजार की नीलामी मंगलवार को होगी। बाजार में दुकानों की संख्या निर्धारित की गई हैं। मंडी समिति में अधिकतर दुकानदार दुकान लेना चाह रहे हैं, यहां 30 दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
पार्कर काॅलेज के मैदान और पॉलीटेक्निक में 50-50 दुकानें, बुद्धि विहार उत्तरी और दक्षिणी दोनों मैदानों पर 40-40 दुकानें लगाई जाएंगी। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एवं आयुध प्रभारी विनय पांडे ने बताया कि सभी छह स्थानों पर पटाखा बाजार के लिए नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को कलक्ट्रेट में ही संपन्न कराई जाएगी।