फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 year old m.com student died in road accident

स्कूटी सवार एमकॉम छात्रा को कार ने कुचला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
20 year old m.com student died in road accident
प्रभात मार्केट पर सड़क दुर्घटना में युवती की मौत के बाद पुलिस से वार्ता करते परिजन
मुरादाबाद। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक कार ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया जिसमें युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि अमरोहा गेट निवासी प्रदीप अरोड़ा की 22 वर्षीय पुत्री आस्था हनुमान मूर्ति के पास किसी फर्म में एकाउंटेंट थी। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह फर्म से अपने घर लौट रही थी। घर की ओर आते समय प्रभात मार्केट के पुल पर आस्था की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। गिरने के बाद कार का पहिया उसकी गर्दन व चेहरे के ऊपर से उतर गया। जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को बीच सड़क से उठाकर किनारे पर रखवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ। पुुलिस ने युवती के मोबाइल से उसके घर पर पिता को सूचना दी। जिसके बाद युवती के पिता मौके पर पहुंच गये। बेटी का शव देखकर पिता के होश उड़ गये। पिता की तसल्ली के लिये पुलिस युवती को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के समय किसी ने कार का नंबर नोट कर लिया जिसके बाद थाना कटघर में पिता ने UP21BW8553 नंबर की कार के चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

माता-पिता की इकालौती संतान थी आस्था
पिता प्रदीप अरोड़ा ने बताया कि आस्था उनकी एक मात्र संतान थी। वह एम.कॉम की छात्रा थी और फर्म में एकाउंटेंट का काम करने के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाती भी थी। आस्था के पड़ोस में रहने वाले मनीष गुप्ता ने बताया कि आस्था उनके भाई को ट्यूशन पढ़ाती थी। मनीष के घर उसका रोजाना आना-जाना था। मनीष ने बताया कि वह बहुत व्यवहारिक थी और बहुत ही खुशमिजाज थी। आस्था की मौत से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed