फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 thousand rupees looted from a bike riding youth

Moradabad News: बाइक सवार युवक से 20 हजार रुपये लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees looted from a bike riding youth
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के निकट पहले से ही मौजूद तीन युवकों ने बाइक सवार युवक से 20 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर युवक व बाइक पर उसके पीछे बैठे मामा पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामा-भांजे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर निवासी अरुण पुत्र धमेंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शनिवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ही गांव नवाबपुरा निवासी अपने मामा बबलू पुत्र छोटन के साथ ग्राम आजमपुर स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेकर गांव जा रहा था। ग्राम शाहजहांपुर के निकट एक युवक अपने साथियों के संग वहां खड़ा हुआ था। अरुण का आरोप है कि युवक व उसके साथी उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीनने लगे। मेरे व मामा के विरोध करने पर युवकों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। नीचे गिरने पर आरोपी उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अरुण से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद त्यागी ने लूट की घटना से इन्कार करते हुए इसे आपसी रंजिश के मारपीट की घटना बताई है। उनका कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed