{"_id":"69d6b7e26037040482052752","slug":"20-retired-railway-employees-honored-payment-forms-distributed-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-873017-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 20 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का सम्मान, भुगतान प्रपत्र किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 20 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों का सम्मान, भुगतान प्रपत्र किए वितरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डीआरएम कार्यालय स्थित मनन सभागार में बुधवार को पेंशनर्स सम्मान एवं सेवानिवृत्ति भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्च में सेवानिवृत्त हुए 20 रेल कर्मचारियों को भुगतान प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 15 कर्मचारी ओपीएस, चार एनपीएस और एक कर्मचारी यूपीएस योजना के अंतर्गत शामिल रहे। समारोह का संचालन मुख्य हित निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में एडीआरएम (इन्फ्रा) प्रेमशंकर झा और सीनियर डीपीओ अभिषेक ठाकुर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भुगतान प्रपत्र सौंपे। अधिकारियों ने बताया कि धनराशि संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से सीधे भेज दी गई है, जो उनके खातों में जमा हो गई है। एडीआरएम ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष रेलवे सेवा को दिए हैं और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सीनियर डीपीओ ने कर्मचारियों को भविष्य में किसी भी समस्या के लिए मंडल कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी।