{"_id":"61a3e34a5e75f3591804de98","slug":"20-more-passengers-returned-from-abroad-team-engaged-in-contact-tracing-moradabad-news-mbd410954192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से 20 यात्री और लौटे, संपर्क साधने में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से 20 यात्री और लौटे, संपर्क साधने में जुटी टीम
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों की तलाश में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को रविवार को 20 और यात्रियों की सूची मिल गई। दो दिनों में 48 यात्रियों की सूची मिल चुकी है। हालांकि अभी तक आठ यात्रियों से ही संपर्क हो सका है। टीमें मोबाइल पर संपर्क करने में लगी हुई है।
दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों में कोरोना का नया वेरिएंट बी.1.1.529 मिलने से देश में खलबली मची हुई है। नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। हाल में ही विदेश यात्रा से लौटने वालों की ट्रेेसिंग शुरू हो गई है। विदेश से लौटे यात्रियों की सूची जारी की गई है। शनिवार को आई सूची में मुरादाबाद के 28 यात्री शामिल थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम का संपर्क आठ यात्रियों से ही हो सका था। इन सभी आठ यात्रियों का सैंपल ले लिया गया है। वहीं, रविवार को जारी सूची में मुरादाबाद के 20 और यात्री मिले हैं। इन यात्रियों से टीमें संपर्क साधने में जुटी है। ये सभी यात्री 25 और 26 नवंबर को विदेश यात्रा से लौटे हैं।
प्रदेश से मिली सूची में शामिल जिले के यात्रियों से संपर्क किया जा रहा है। इनकी सेहत पर नजर रखी जाएगी। आठ या दस दिन बाद इनका दोबारा सैंपल कराया जाएगा। टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बंद होने से आ रही दिक्कत
मुरादाबाद। विदेश यात्रा से लौटे यात्रियों के फोन नंबर बंद होने से स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिक्कत हो रही है। इसके चलते टीम का इन यात्रियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।