फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 lakh palnted in moradabaad

मुरादाबाद में रोपे गए 20 लाख से अधिक पौधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
20 lakh palnted in moradabaad
मुरादाबाद। पौधरोपण अभियान के तहत वन विभाग ने जिले जिले भर में रविवार 2044110 पौधे रोपित किए जाने का दावा किया है। विभाग की ओर से ब्लाक छजलैट के ग्राम ग्राम मोढ़ा तैया झील ब्लाक कुंदरकी के डिंगरपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मोढ़ा तैया झील पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पीपल का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। कांठ विधायक राकेश कुमार सिंह चुन्नू, जिपं अध्यक्ष मिथलेश रानी, बीजेपी अध्यक्ष राजपाल सिंह चौैहान, डीएम राकेश कुमार सिंह, सीडीओ मृदुल चौधरी व प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी कन्हैया पटेल ने पौध रोपण किया और जीवन में वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने खाली स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं निदेशक जनजाति विकास मनोज सिंह ने सहजन का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर वन विभाग के पुष्पेंद्र सिंह, उप प्रभागीय निदेशक ज्ञानेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी आलम राम आर्य आदि मौजूद रहे। नोडल अफसर ने इस मौके पर पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने में वृक्षों का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर उत्तर प्रदेश पुलिसा अकादमी मुरादाबाद में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का अपर महानिदेशक राजीव कृष्ण व उनकी पत्नी मीनाक्षी सिंह ने आम के पौधे लगाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जीवनदायी ऑक्सीजन का एकमात्र श्रोत वृक्ष है। मानव जीवन वृक्षों पर निर्भर है। इस मौके पर नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों, उनके परिवारीजनों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के सहयोग से परिसर में अमरूद, सागौन, इमली, अकेरिया, जामुन, आम, आंवला, कनेर, पाकड़, नीम, सहतूत, रीठा, गुलमोहर, बोगनविलिया व सहजन के 2000 पौघे रोपित किए गए। संस्था की उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने भी पौध रोपण किया। जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने जेल परिसर में पौधरोपण किया। विकास विभाग, कृषि, गन्ना, पंचायतीराज समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौध रोपण किया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेजर राजीव ढल की देखरेख व अगुवाई में पौध रोपण का काम किया गया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि जिले के लिए 1993460 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित था जिससे अधिक 2044110 पौधे रोपित किए जा चुके हैं।+

पानी एवं पर्यावरण बचाओ दल की ओर से संयोजक डॉ. मुहम्मद जावेद की अगुवाई में लालपुर गंगवारी में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पीपल के एक दर्जन पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed