{"_id":"6ae3b6aa877f2ee0c90c7294","slug":"20-kg-of-spoiled-paneer-found-at-prem-doodh-bhandar-it-was-destroyed-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1027512-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेम दूध भंडार पर 20 किलो पनीर मिला खराब, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेम दूध भंडार पर 20 किलो पनीर मिला खराब, कराया नष्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को शहर की पांच दुकानों में छापा मारकर दूध, खोया, पनीर के छह नमूने लिए। इस दौरान प्रेम दूध भंडार पर 20 किलो पनीर खराब मिलने पर नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार गोविंद नगर स्थित चौधरी दूध डेयरी में छापा मारकर मिश्रित दूध का नमूना लिया। इसके अलावा हनी स्वीट्स के संचालक संजू प्रजापति की दुकान से सोनपापड़ी और छेना मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं प्रेम दूध भंडार से पनीर का नमूना लिया गया। जांच के दौरान पनीर खराब मिला, जिस पर 20 किलो पनीर नष्ट कराया गया।
इसके अलावा करूला स्थित मुन्ना दूध डेयरी से खोया और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर, भूपेंद्र सिंह और केके यादव शामिल रहे।