{"_id":"5f36f6708ebc3e3ce27355d0","slug":"2-deaths-due-to-corona-city-news-mbd3592247185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद और बिजनौर के दो संक्रमितों की मौत, 96 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद और बिजनौर के दो संक्रमितों की मौत, 96 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद और बिजनौर के दो कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को ही रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर लैब से 96 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 71 और मरीजों की 2853 पर पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि भोलानाथ कालोनी निवासी 60 साल की महिला की गुरुवार की रात को करीब एक बजे मौत हो गई। कोरोना संक्रमित आने के बाद महिला को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला शुगर की मरीज थी और सांस लेने में परेशानी से जूझ रही थी। सीएमओ ने बताया कि बिजनौर निवासी 36 साल के संक्रमित युवक की भी टीएमयू में मौत हो गई। युवक की एक हादसे में करीब 20 दिन पहले रीढ़ की हड्डी में नस दब गई थी। युवक कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा। कोरोना के लक्षण मिलने पर निजी अस्पताल में ही युवक का सैंपल हुआ। पॉजिटिव आने पर चार अगस्त को उसे टीएमयू रेफर किया गया। शुक्रवार तड़के सवा चार बजे युवक की मौत हो गई।
सीएमओ के मुताबिक शुक्रवार को 96 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें 37 मरीज रैपिड एंटीजन टेस्टिंग और 59 आरटीपीसीआर लैब नोएडा से आए हैं। रैपिड एंटीजन में सर्वाधिक 14 हरथला जोन से मिले हैं। इनमें वाणिज्य कर विभाग की एक महिला अधिकारी, उसके साथ काम करने वाले दो कर्मचारी और एक पीएसी का जवान संक्रमित मिला है। मझोला से आठ और पीतल बस्ती से भी चार पॉजिटिव मिले हैं। किसरौल, भोजपुर और ठाकुरद्वारा से दो-दो मरीज, मूंढापांडे से तीन, ताजपुर, कानून गोयान से एक-एक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर लैब नोएडा से 506 लोगों की रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 59 पॉजिटिव और 306 निगेटिव हैं। बाकी सैंपल प्रतीक्षारत हैं। पॉजिटिव मरीजों में पीएसी के दो जवान, एक निर्यातक फर्म के दो कर्मचारी भी शामिल है। महमूदपुर के 11 पॉजिटिव आए हैं। इनमें कई एक ही परिवार के हैं। हसनपुर, जसपुर, शेल्टर होम, सिविल लाइन, अगवानपुुर, सीएचसी मूंढापांडे, गढ़ी, जिगर कालोनी, कटघर, अशोक नगर के अधिकतर मरीज हैं।