फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   194 corona sample in moradabad

40 दूधिये समेत 194 लोगों के सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
194 corona sample in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव केस के आंकड़ों के साथ सैंपलिंग भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में 40 दूधियों के सैंपल लिए गए। ट्रांसपोर्ट नगर में एक मदरसा और कांठ रोड स्थित स्कूल में बाहर से आने वाले 23 लोगों समेत जिले से 194 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि दूध और सब्जी विक्रेता के पॉजिटिव आने के बाद से रैंडम सैंपलिंग बढ़ाई गई है। ये दोनों ही रैंडम सैंपलिंग में पॉजिटिव आए थे और इनके परिवार और संपर्क में आए 50 से अधिक लोगों के सैंपल कराए जा चुके हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में घर-घर दूध पहुंचाने वाले और डेयरी संचालन करने वाले 40 लोगों के सैंपल लिए। ट्रांसपोर्ट नगर में एक मदरसा के 11 कर्मियों और कांठ रोड स्थित स्कूल में स्क्रीनिंग में बाहरी जिलों एवं राज्यों से आने वाले 23 लोगों के सैंपल हुए। विवेकानंद अस्पताल और जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से तीन-तीन, साईं अस्पताल से चार, टीएमयू से 70, कॉसमॉस से एक सैंपल हुआ। स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ से 19, पुलिस स्टाफ से चार और लालबाग से भी 16 लोगों के सैंपल किए गए।
विज्ञापन

791 रिपोर्ट का इंतजार, 144 के दोबारा होंगे सैंपल
मुरादाबाद। जिले में मंगलवार तक सैंपलिंग की संख्या 3610 पहुंच गई। इनमें 124 पॉजिटिव और 2534 निगेटिव रिपोर्ट हैं। 791 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जबकि 80 सैंपल रिपोर्ट अनिश्चित और 64 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। अनिश्चित और रिजेक्ट सैंपल दोबारा भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

80 क्वारंटीन और 29 अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद। कोरोना पॉजिटिव 29 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें सात मरीज कोविड 19 एल 1 में भर्ती हैं। 14 मरीज टीएमयू और आठ मरीज विवेकानंद नर्सिंग सेंटर में भर्ती हैं। जबकि 80 कोरोना आशंकित क्वारंटीन हैं। इनमें 43 एमआईटी और 37 श्री सत्य साईं हॉस्टल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed