फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मेगा ब्लाक थमे ट्रेनें के पहिये, यात्रियों ने झेली परेशानियां

मेगा ब्लाक थमे ट्रेनें के पहिये, यात्रियों ने झेली परेशानियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेगा ब्लाक थमे ट्रेनें के पहिये, यात्रियों ने झेली परेशानियां
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में रविवार को अप लाइन पर पांच घंटे का ब्लाक रहा। जिसकी वजह से ट्रेनों को तहां तहां रोक दिया गया। ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना पड़ा। सोमवार को भी यात्रियों की दुश्वारियां कम नहीं होंगी। सोमवार को भी पांच घंटे का ब्लाक रहेगा। रविवार ाके आलम नगर से शाहजहांपुर के बीच सुबह साढ़े सात बजे दोपहर साढ़े बारह बजे, शाहजहांपुर से बरेली के बीच सुबह नौ बजकर 35 मिनट से दोपहर दो बजकर 35 मिनट तक, बरेली से रामपुर के बीच पौने ग्यारह बजे से पौने चार बजे तक, रामपुर से मुरादाबाद के बीच ग्यारह बजे से चार बजे तक, मुरादाबाद से नजीबाबाद ग्यारह बजे से से चार बजे तक और नजीबाबाद से लक्सर के बीच सवा बारह से सवार चार बजे तक ब्लाक लेकर ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान कई ट्रेनों को बीच बीच में रोक कर चलाया गया। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। सोमवार को भी मंडल में डाउन लाइन पर पांच घंटे का ब्लाक रहेगा। सोमवार सुबह आठ बजकर 55 मिनट से बारह बजकर 55 मिनट तक गाजियाबाद से मुरादाबाद सेक्शन में मेगा ब्लाक लेकर पटरियों पर मरम्मत कार्य चला। इसके अलावा मुरादाबाद से रामपुर, रामपुर से शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से आलम नगर के बीच मेगा ब्लाक लेकर मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन को बीच बीच में रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed