फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हेडगेवार जयंती पर स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन

हेडगेवार जयंती पर स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
हेडगेवार जयंती पर स्वयंसेवकों ने किया पथसंचलन
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को वर्ष प्रतिपदा और संघ संस्थापक डा. हेडगेवार की जयंती पर शहर में पथ संचलन किया। पथ संचलन गांधी नगर में स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय के पास स्थित गांधी नगर पार्क से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न हिस्सों से होता हुआ वापस गांधी नगर पार्क पर ही खत्म हुआ। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन कर रहे स्वयं सेवकाें के ऊपर पुष्पों की वर्षा भी की गई।
विज्ञापन

संघ संस्थापक डा. हेडगेवार की जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी आरएसएस की ओर से गांधी नगर पार्क में उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आद्य सर संघचालक प्रणाम से हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वयंसेवकों ने शारीरिक योग, दंड समता आदि का प्रदर्शन किया। सभी स्वयं सेवकाें का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल ने कहा कि भारतीय काल गणना सर्वाधिक पुरातन, श्रेष्ठ एवं पूर्णत: वैज्ञानिक है। विक्रम संवत में नव वर्ष की शुरुआत चंद्रमास के चैत्र माह के उसी दिन होती है, जिस दिन बृह्म पुराण के अनुसार बृह्मा जी सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन सतयुग की भी शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन नवरात्र की शुरुआत होती है और भगवान राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। उन्होंने कहा कि डा. हेडगेवार बचपन से ही राष्ट्रभक्त थे। जब 22 जून 1987 को रानी विक्टोरिया के राज्यारोहण की मिठाई उनके स्कूल में वितरित की गई तब वह आठ वर्ष के थे और कक्षा तीन में पढ़ते थे। उन्होंने उस मिठाई को कूड़ेदान में फेंक दिया था। साढ़े आठ बजे शुुरू हुआ पथ संचलन गांधी नगर से इंपीरियल तिराहा, बुध बाजार, टाउन हाल, गंज, गुरहट्टी, कोर्ड रोड, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड और बुध बाजार व रोडवेज बस स्टैंड होते हुए गांधी पार्क पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। महानगर संघ चालक डा. विनीत गुप्ता, अतुल कुमार, अजय यादव, सुरेंद्र पाल, अशोक सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed