{"_id":"5c97e991bdec2214107d0d1e","slug":"191553459601-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के साथ बन रहे बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के साथ बन रहे बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। होली के निकलते ही मौसम ने भी रुख बदल लिया है। अब सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप परेशान करने लगी है। सोमवार को बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि कुछ दिन पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में रह सकता है।
होली की रात तेज बारिश का असर अब छंटने लगा है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात का 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है। तेज हवाओं के बावजूद चटख धूप से गर्मी महसूस हो रही है। रविवार सुबह से ही आसमान साफ होने की वजह से धूप की तपिश महसूस होने लगी थी। शाम तक यही आलम रहा। राजकीय इंटर कालेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस था। दोनों ही तापमान में शनिवार की अपेक्षा रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। सुबह की आर्द्रता 55 फीसदी थी, लेकिन दिन में 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से पश्चिमी हवाओं के चलने की वजह से वातावरण में नमी कम हो गई और शाम की आर्द्रता 42 फीसदी रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि दिन में हल्के बादल हो सकते हैं। इसकी वजह से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। रात के समय अभी हल्की सर्दी का अहसास बनेगा। पश्चिम दिशा की हवा चलेगी तो पिछले दिनों में पहाड़ों पर गिरी बर्फ पिघलेगी और इसका प्रभाव मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।