{"_id":"5c97e98bbdec22140012d366","slug":"191553459595-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के बकाएदार स्कूल, बैंक्वेट हॉलों पर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के बकाएदार स्कूल, बैंक्वेट हॉलों पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हाउस टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए नगर निगम की टीम ने लाखों रुपये के हाउस टैक्स दबाए बैठे स्कूल, बैंक्वेट हॉल समेत दर्जनभर प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा कराई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के मुताबिक सोमवार सुबह तक बकाया हाउस टैक्स नहीं मिलने पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर आयुक्त संजय चौहान ने मार्च के महीने में टैक्स विभाग के कर्मचारियोें की छुट्टियां निरस्त कर दी है।
कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह के मुताबिक मधुबनी स्थित मैसर्स श्री साईं डेवलपर्स पर 7.86 लाख रुपये, हरथला कॉलोनी में विलसोनिया स्कूल पर 6.29 लाख रुपये, रामगंगा विहार कॉलोनी स्थित नसीम अख्तर के बैंक्वेट हॉल पर चार लाख, झांझनपुर स्थित आरकेएम स्कूल पर 4.22 लाख रुपये, रामगंगा विहार प्रथम में श्याम लाल सैनी के शांति निकेतन इंटर कॉलेज 16.83 लाख रुपये, चंदननगर स्थित रामचंदर शर्मा कन्या इंटर कॉलेज पर 31 लाख रुपये का गृह कर और जल कर बकाया है। गुरू सुशील नंदन पब्लिक स्कूल हिमगिरी कॉलोनी पर 7.50 लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया है। निगम अफसरों के मुताबिक इन सभी स्कूलों व प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। इसके अलावा रामगंगा विहार निवासी श्रीराम कटारिया पर 6.93 लाख रुपये, कांठ रोड निवासी मो. यार खां पर 4.13 लाख रुपये, आशियाना प्रथम में अनिल ज्योति पर 1.54 लाख रुपये और पूनम गुप्ता निवासी रामगंगा विहार प्रथम पर 9.18 लाख रुपये के गृह कर के बकाए में इन्हें नोटिस दिए गए हैं।