{"_id":"5c8d5b06bdec22146d706e28","slug":"191552767750-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबब्बर का रोड शो स्थगित, नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबब्बर का रोड शो स्थगित, नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व मुरादाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजबब्बर को रोड शो की अनुमति देने से प्रशासन ने इंकार कर दिया है। राजबब्बर को दो थाना क्षेत्रों में रोड शो की अनुमति मिली जबकि तीसरे थाना क्षेत्र में उन्हें अनुमति देने से पुलिस ने इंकार कर दिया इससे नाराज राजबब्बर ने रोड शो को पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। राजबब्बर को रविवार को मुरादाबाद आना था। अब वह होली के बाद मुरादाबाद आएंगे।
विज्ञापन
प्रत्याशी घोषित होने के बाद राजबब्बर रविवार को पहली बार मुरादाबाद आ रहे थे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था। राजबब्बर को शहर के सिविल लाइंस, कोतवाली और गलशहीद थाना क्षेत्र में रोड शो निकालना था। कांग्रेसियों ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशी का रोड शो स्टेशन से बुद्ध बाजार, चड्ढा सिनेमा, भूड़े का चौराहा, गलशहीद चौराहा, इंदिरा चौक, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, जैन मंदिर, स्वतंत्रता सेनानी भवन, पीलीकोठी चौराहा होकर आंबेडकर पार्क पहुंचना था। सिविल लाइंस और कोतवाली पुलिस ने तो अनुमति दे दी लेकिन गलशहीद पुलिस ने रोड शो से यातायात की समस्या पैदा होने का तर्क देकर अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन