फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   होली पर जलापूर्ति थमी तो अवर अभियंता होंगे जिम्मेदार

होली पर जलापूर्ति थमी तो अवर अभियंता होंगे जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
होली पर जलापूर्ति थमी तो अवर अभियंता होंगे जिम्मेदार
मुरादाबाद। होली पर रंग खेलने के बाद लोगों को पानी की किल्लत महसूस न हो, इसके लिए नगर निगम ने कमर कसी है। कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही जिम्मेदारी भी निश्चित की गई है। अगर किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होती उस क्षेत्र के अवर अभियंता को जिम्मेदार बनाया जाएगा। होली पर कर्मचारियों की ड्यूटी चार्ज जारी करने के साथ ही अधिकारी कंट्रोल रूम के जरिये निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक एसपी अग्र्रवाल ने निर्देश जारी किए हैं कि 20 मार्च की रात में सभी नलकूप जोकि भूमिगत जलाशय से जुड़े हुए हैं। उन्हें पूरा भरा जाएगा। होली के रंगों के बीच 21 मार्च को सुबह 11 बजे पूरे प्रेशर के साथ जलापूर्ति की जाएगी। पानी की टंकी में जला चढ़ाने के लिए जनरेटर भी तैयार रखे जाएंगे। साथ ही, मोबाइल जनरेटर भी तैयार रखने के निर्देश जारी हुए हैं। अगर कही खराबी है तो उसके पहले ही ठीक कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


स्टैंड बाई पंपों की व्यवस्था रहेगी
सभी ओवरहेड टैंक पर स्टाफ की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। जोनल पंपिंग स्टेशन टाउन हॉल एवं लाजपत नगर पर स्टैंड बाई पंपों की व्यवस्था रखी जाएगी। साथ ही सभी नलकूपों की प्रतिदिन टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर किसी भी एरिया में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पहले से तैयारियां की जा रही है। - एसपी अग्रवाल, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed