फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अर्चना एक्सप्रेस और सीआईटी दफ्तर में विजिलेंस का छापा

अर्चना एक्सप्रेस और सीआईटी दफ्तर में विजिलेंस का छापा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस और सीआईटी दफ्तर में विजिलेंस का छापा
मुरादाबाद। दिल्ली से आई रेलवे विजिलेंस की टीम ने गुरुवार दोपहर अर्चना एक्सप्रेस और मुख्य टिकट निरीक्षक (सीआईटी) कार्यालय में छापा मारा। जिससे रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में दो टीटीई के पास से अतिरिक्त रकम मिली है। इसके अलावा एसआईटी दफ्तर में भी दो कर्मचारियों के पास से अतिरिक्त रुपये बरामद किए की जानकारी मिली है। इस रकम को विजिलेंस ने रेलवे खाते में जमा करा दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह विजिलेंस की पांच सदस्यीय टीम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने टिकट विंडो में छापा मारा। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां चेकिंग की। रकम और दस्तावेज का मिलान किया। जिसमें सब सही पाया गया। इसके बाद टीम ने तम्मूवती से राजेंद्र नगर जा रही ट्रेन में छापा मार दिया। ट्रेन में तैनात टीटीई की तलाशी ली। चेकिंग बुक को देखा। इसके अलावा इनके के पास से मिली रकम चेक की गई। सूत्रों का दावा है कि दोनों टीटीई के पास से अतिरिक्त रकम पाई गई। इस रकम को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम ने सीआईटी कार्यालय में छापा मारा। यहां मौजूद चेकिंग स्टाफ और टीटीई से पूछताछ की। उनकी बुक चेक की। बताया जा रहा है कि यहां भी दो कर्मचारियों के पास से अतिरिक्त रकम पाई गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों में दिन भर हड़कंप मचा रहा है। शाम को टीम रेलवे स्टेशन से कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। जबकि टीटीई के पास से मिली अतिरिक्त रकम को रेलवे के खाते में जमा करा दिया गया है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि गुरुवार को विजिलेंस टीम ने छापा मारा था। टीम वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed