{"_id":"5c59f6a9bdec224c974d0ae0","slug":"191549399721-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, रेल संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, रेल संचालन बाधित
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मुरादाबाद यार्ड में मंगलवार को गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि उस वक्त मालगाड़ी की रफ्तार कम थी। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी आगे के लिए रवाना कर दी गई।
मंगलवार सुबह ग्यारह बजे मालगाड़ी मुरादाबाद से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद चालक ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और कपलिंग लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। इसकी वजह से काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियां जहां रोक दी गई। ट्रैक साफ होने के बाद जहां तहां रोकी गई ट्रेनों को शुरू किया गया।