{"_id":"5b5e17364f1c1bb15c8b538a","slug":"191532892982-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल खेतों में गिरी, ठाकुरद्वारा में लगातार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग पानी को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल खेतों में गिरी, ठाकुरद्वारा में लगातार 10 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग पानी को तरसे
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल खेतों में गिर कर बिछ गई। वहीं बारिश के कारण ठाकुरद्वारा बिजलीघर आने वाली विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से नगर की विद्युत आपूर्ति लगातार 10 घंटे ठप रही। विद्युत आपूर्ति के ठप होने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल सका। लगातार हो रही बारिश जहां धान के लिए लाभदायक है। वहीं तेज हवाओं के कारण बारिश के दौरान गांव गोपीवाला, इनायतनगर आदि में गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई। इससे फसल को नुकसान हुआ। वहीं चारे की फसल भी प्रभावित हुई है।
मुंशीगंज स्थित विद्युत उप संस्थान से ठाकुरद्वारा बिजलीघर आ रही विद्युत लाइन पर साहबगंज ढाबे के पास एक पेड़ गिर गया। इससे लाइन में ब्रेक डाउन आने से ठाकुरद्वारा बिजलीघर की आपूर्ति बंद हो गई। इस बिजलीघर से जुड़े नगर, ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति भी ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से ठाकुरद्वारा नगर में लगातार 10 घंटे तक लोग परेशान रहे। पानी की आपूर्ति भी ठप होने से लोगों को रविवार को सुबह पानी के लिए तरसना पड़ा। सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।