फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विधायक ने छात्रों को बांटी ड्रैस, शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर

विधायक ने छात्रों को बांटी ड्रैस, शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर

Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने छात्रों को बांटी ड्रैस, शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर
बिलारी। ब्लॉक क्षेत्र के बगपुरा गांव के प्राइमरी स्कूल में बुधवार की दोपहर शिक्षा विभाग बिलारी की ओर से आयोजित समारोह में बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम द्वारा गांव के प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल के सभी छात्रों को यूनिफार्म और बैग आदि का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विधायक के समारोह में पहुंचते ही शिक्षक नेताओं और ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक बोले कि शिक्षा हासिल किए बिना कोई समाज तरक्की नहीं कर सकता। वर्तमान दौर में कोई भी बच्चा ऐसा नहीं रहना चाहिए जो स्कूल पढ़ने न जाता हो। शिक्षकों को चाहिए कि वह घर घर घूमकर बच्चों का स्कूल में शत प्रतिशत नामांकन करें। बिलारी के खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से सभी स्कूली बच्चों के लिए यूनिफार्म, बैग और किताबें आदि उपलब्ध करा दी गई हैं जिनका चरणबद्ध तरीके से स्कूलों में जाकर वितरण कराया जा रहा है। समारोह का संचालन सह ब्लॉक समन्वयक संजय विशाल ने किया। समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी सुरजीत यादव, रोहित मिश्रा, भानूप्रताप सिंह, अनवर हुसैन, अब्दुल अहद, रविकांत, अभिनव रस्तोगी, यतीश कुमार, नीटू यादव, अर्चना कुमारी आदि शिक्षकों ने भी विचार रखे। समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed