फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अपने हितों की रक्षा के लिए जागरूक हों महिलाएं- ज्योति सिंह

अपने हितों की रक्षा के लिए जागरूक हों महिलाएं- ज्योति सिंह

Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
अपने हितों की रक्षा के लिए जागरूक हों महिलाएं- ज्योति सिंह
बिलारी। नगर में नीलबाग के निकट स्थित चंद्रदेव मंदिर पर आयोजित चंद्रवंशी भुर्जी समाज के वार्षिक सम्मेलन के अंतिम सत्र में पहुंचीं बिलारी की पालिकाध्यक्ष ज्योति सिंह ने महिलाओं से अपने हितों की रक्षा के लिए जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुुंचीं पालिकाध्यक्ष ज्योति सिंह के साथ उनके पति भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष डा. विजय शर्मा, सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान, नगरपालिका सभासद रानू चौधरी, अंशू यादव और बंटी गुप्ता आदि अतिथियों का चंद्रवंशी भुर्जी समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ज्योति सिंह का चंद्रवंशी समाज समेत अन्य समाज की महिलाओं ने भी स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष बोलीं कि वर्तमान दौर में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं हैं। महिलाओं को अपने अधिकार पाने और हितों की रक्षा के लिए जागरूक होने की जरूरत है। सम्मेलन के अंत में पालिकाध्यक्ष ज्योति सिंह और भाजपा नेता चौधरी ऋषिपाल सिंह ने चंद्रवंशी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिलाएं और पुरुषों तथा चंद्रवंशी समाज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया। सम्मेलन आयोजक मेला कमेटी अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, ग्रीश बाबू, सूरजपाल चंद्रा, प्रेमप्रकाश, ओमवीर सिंह, नरेश चंद्र, राकेश कुमार आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में महिलाएं और पुरुषों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

------------------------------------
शिक्षा को बढ़ावा देने केलिए आगे आए समाज: विधायक
बिलारी। नगर में नीलबाग के निकट चंद्रदेव मंदिर पर आयोजित चंद्रवंशी भुर्जी समाज के सम्मेलन का उद्घाटन स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम ने फीता काटकर किया। सम्मेलन के पहले सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक के पहुंचते ही चंद्रवंशी भुर्जी समाज के पदाधिकारी बिजेंद्र सिंह समेत समाज के अन्य लोगों ने विधायक का फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि चंद्रवंशी भुर्जी समाज एक मेहनतकश समाज है। क्षेत्र के विकास और सौहार्द की मजबूती में इस समाज का अहम योगदान रहा है। विधायक बोले कि चंद्रवंशी समाज को शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और आगे आना चाहिए। समारोह का संचालन व्यापार मंडल के क्षेत्र अध्यक्ष संजय जैन ने किया। समारोह में देवेश शर्मा एडवोकेट, हाजी मोहम्मद उस्मान, डा. अनीस अहमद समेत विभिन्न वर्गों के अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे। विधायक ने चंद्रवंशी भुर्जी समाज के विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed