{"_id":"5b16f8a14f1c1b9f6e8b66a9","slug":"191528232097-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक खराब होने से रुकी ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक खराब होने से रुकी ट्रेनें, यात्री परेशान
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद और मछरिया के बीच मंगलवार सुबह गेट संख्या वन- एबी खराब हो गया। खराबी के कारण फाटक बंद नहीं हुआ तो गेट मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। मछरिया स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की गई। इस दौरान आनंद विहार से सहरसा के बीच चलने वाली जन साधारण एक्सप्रेस व अमृतसर से हावड़ा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस समेत पांच गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थी। फाटक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
सीतापुर के पास पटरी टूटी, बचा हादसा
मुरादाबाद। सीतापुर कैंट के पास मंगलवार सुबह रेल पटरी चटक की गई। गेटमैन ने साढ़े छह बजे इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। सुबह छह बजकर 55 मिनट पर ट्रैक ठीक हो पाया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।