{"_id":"5b0b154e4f1c1bf76e8b4e18","slug":"191527453006-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक के लिए 4951 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक के लिए 4951 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Updated Mon, 28 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की रिक्त पदों के लिए रविवार को मुरादाबाद जिले में 4951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दस सेंटरों पर सीसी कैमरों की निगरानी पर शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई।
मुरादाबाद जिले में 5806 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। परीक्षा संपन्न कराने के लिए चित्रगुप्त इंटर कालेज, हेविट मुसलिम इंटर कालेज, महाराजा अग्रेसन इंटर कालेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज, पार्कर इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज, आरएन इंटर कालेज, एसएस इंटर कालेज, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कालेज, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज को सेंटर बनाया गया था। इन सेंटरों में 4951 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 855 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सबसे अधिक 656 अभ्यर्थी चंद्रगुप्त इंटर कालेज में रहे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। परीक्षा संचालन के लिए सेंटरों में दस टीमें लगाई गई थी। तीन एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सचल टीमें बनाई गई थी। टीमों ने सभी सेंटरों पर निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 85.27 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा एवं सीसी कैमरों की निगरानी में की गई। अभ्यर्थियों के मोबाइल, पर्स, जूते, चप्पल बाहर ही जमा करवाए गए।
विज्ञापन
मां की जिम्मेदारी निभाई पिता ने
मुरादाबाद। सहायक अध्यापक की परीक्षा देने के लिए कई महिलाएं दूध पीने वाले मासूम बच्चों को लेकर सेंटरों तक पहुंची थीं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले महिलाओं ने बच्चों को पति एवं रिश्तेदार की गोदी में सौंप दिया। पति एवं रिश्तेदार बच्चों को गोदी में लेकर परीक्षा खत्म होने का इंतजार और बच्चे के रोने पर बोतल से दूध पिलाते नजर आए।