फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   19 community toilets do not have electricity connection

Moradabad News: 19 सामुदायिक शौचालयों में नहीं विद्युत कनेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
19 community toilets do not have electricity connection
ठाकुरद्वारा। ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक बुधवार को ब्लॉक कार्यालय में हुई। बैठक में बीडीओ उमाकांत मुदगल और एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। ग्राम पंचायत सचिवों को सभी योजनाओं का लक्ष्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायत में से 64 ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में पाया गया है कि इनमें से 19 सामुदायिक शौचालय में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सके हैं। इससे इनके ग्रामीणों को उसमें आने-जाने में परेशानी हो रही है। संबंधित सचिवों को शीघ्र इन शौचालय में विद्युत कनेक्शन करने के निर्देश दिए गए। वहीं नौ परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा फैमिली आईडी का लक्ष्य जल्दी पूरा करने पर जोर दिया गया। पंचायत एडवांस इंडेक्स का डाटा तीन दिन के भीतर ऑनलाइन करने को कहा गया। पीएम आवास योजना के नौ अधूरे आवासों का निर्माण को शीघ्र पूरा करने, गौशाला के केयर टेकर और पंचायत घरों के सहायकों का मानदेय का भुगतान भी तीन दिन के भीतर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed