फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामपुर के परिणाम पर पूरे देश की नजर: रजा मुराद

रामपुर के परिणाम पर पूरे देश की नजर: रजा मुराद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के परिणाम पर पूरे देश की नजर: रजा मुराद
रामपुर के परिणाम पर पूरे देश की नजर : रजा मुराद
विज्ञापन

फोटो
रामपुर। बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक की भूमिका अदा करने वाले कलाकार रजा मुराद ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदाता सोच-समझ कर वोट करें। किसी के लालच में न आएं। रामपुर में दिलचस्प मुकाबला करार देते हुए कहा कि रामपुर के चुनाव परिणाम पर पूरे देश की नजर है। रजा मुराद एक विवाह समारोह में शामिल होने रामपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर में लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प है, जिसके परिणाम पर पूरे देश की नजर है। कहा कि रामपुर के मतदाता समझदार हैं, किसी के लालच में न आएं और सोच-समझकर वोट करें। उन्होंने कहा कि आजम खां ने रामपुर में विकास कार्य कराएं हैं तो जयाप्रदा को भी जनता ने दो बार सांसद चुना है, अगर वो काम नहीं करतीं तो जनता उन्हें दोबारा क्यों चुनती। चुनावों में अनर्गल बयानबाजी और अपशब्दों के प्रयोग पर कहा कि चुनाव जंग नहीं होते हैं। इसमें किसी की हत्या या चरित्र की हत्या नहीं होनी चाहिए। बयानबाजी की भी एक लक्ष्मण रेखा हो, हार-जीत जिंदगी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed